विदिशा नगर: जबलपुर के तहसीलदार पर की गई एफआईआर के खिलाफ जिले की विभिन्न तहसीलों के तहसीलदारों ने कलेक्टर को सौंपा ज्ञापन
आज शाम को विदिशा जिले के विभिन्न तहसीलों में पदस्थ तहसीलदार और नायब तहसीलदारों ने कलेक्टोरेट पहुंचकर कलेक्टर को लिखित ज्ञापन दिया जिसमें उन्होंने जबलपुर कलेक्टर द्वारा अधारताल के तहसीलदार पर की गई एक तरफा कार्यवाही का विरोध करते हुए एफआईआर को वापस लिए जाने की मांग की है और इस प्रकार का कोई कृत ना हो उसको लेकर सख्त कदम उठाए जाने की मांग की है