विदिशा नगर: ट्रेन के सामने आने से वैशाली नगर निवासी एक व्यक्ति की हुई मौत
बीती देर रात सवारी ट्रेन की चपेट में आने से एक युवक की मौत हो गई l घटना देर रात 10:30 बजे की है वैशाली नगर निवासी 26 वर्षीय योगेश दुबे की ट्रेन की चपेट में आने से दर्दनाक मौत हो गई l जीआरपी पुलिस को 11.40 पर सूचना मिली शव को तलाशने के लिए देर रात तक मशक्कत करती रही लेकिन शव नहीं मिला l सुबह फिर तलाश करने के दौरान जीआरपी पुलिस को डेड बॉडी मिली।