सासाराम में आज रात एक पिकअप वाहन में बांधकर ले जाए जा रहे बछड़े को स्थानीय लोगों ने मुक्त कराया। लोगों का आरोप है कि बछड़े को तस्करी के लिए ले जाया जा रहा था। इस दौरान आक्रोशित लोगों ने पिकअप चालक समेत दो लोगों की पिटाई कर दी। सूचना मिलते ही एसडीएम डॉ. नेहा कुमारी और पुलिस मौके पर पहुंची। दोनों घायलों को हिरासत में लेकर अस्पताल में भर्ती कराया। वहीं बछड़े को सुरक्षित स्थान पर रखा गया है। पुलिस मामले की जांच में जुटी है।