चाईबासा: आयुर्वेद दिवस पर स्वस्थ जीवनशैली अपनाने का संदेश, उत्कृष्ट आयुष कर्मी सम्मानित
चाईबासा। पश्चिमी सिंहभूम जिला समाहरणालय स्थित सभागार में बुधवार को 4 बजे 11वें आयुर्वेद दिवस के अवसर पर जिला स्तरीय कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता उपायुक्त मनीष कुमार ने की। इस वर्ष आयुर्वेद दिवस की थीम पर स्वस्थ भविष्य के लिए आयुर्वेद रखी गई.