बल्देवगढ़: पट्टी रामपाल सिंह गांव निवासी मृतक के शव का बल्देवगढ़ सीएचसी में किया गया पीएम
कुड़ीला थाना अंतर्गत दोन पटार के पास रेल्वे ट्रैक पर कल शाम 6 बजे के करीब एक व्यक्ति का शव मिला था। मृतक की शिनाख्त संजू यादव पुत्र धर्मदास यादव निवासी ग्राम पट्टी रामपाल सिंह के रुप में हुई थी। मृतक के शव का बल्देवगढ़ सीएचसी में पोस्टमॉर्टम किया गया। इसके बाद शव परिजनों के सुपुर्द किया गया।वही कुड़ीला पुलिस ने मर्ग कायम कर मामले को विवेचना में ले लिया है।