बल्देवगढ़: दोन पटार रेलवे ट्रैक के पास ट्रेन से कटकर एक व्यक्ति की हुई मौत, पुलिस जुटी जांच में
बल्देवगढ़ विकासखंड एवं कुड़ीला थाना अंतर्गत दोन पटार रेलवे ट्रैक के पास ट्रेन से कटकर एक व्यक्ति की मौत हो गई। प्राप्त जानकारी के अनुसार मृतक का नाम संजू यादव उम्र 30 वर्ष निवासी ग्राम पट्टी रामपाल सिंह का बताया जा रहा है। बताया जा रहा है कि महामना एक्सप्रेस ट्रेन से कटकर उक्त व्यक्ति की मौत हुई है।मौके पर पहुंची कुड़ीला पुलिस जांच में जुटी हुई है।