लखीसराय: उत्पाद पुलिस द्वारा लखीसराय जिले में चार जगहों छापेमारी कर दो शराब तस्कर एवं तीन शराबी को किया गिरफ्तार
सोमवार अपराह्न 3:31 बजे उत्पाद थाना लखीसराय द्वारा प्रेस विज्ञप्ति के माध्यम से दी गई जानकारी के मुताबिक लखीसराय में पंजाबी मोहल्ला एवं बड़हिया में रेलवे स्टेशन के समीप से शराब तस्कर को गिरफ्तार किया गया. इधर लखीसराय में इंग्लिश मोहल्ला पासी टोला से 1 तथा साई मंदिर के समीप से दो व्यक्ति को नशा सेवन में गिरफ्तार किया गया.