कामडारा: नहाने के दौरान कुएं में गिरा युवक, डूबने से मौत
Kamdara, Gumla | Sep 28, 2026 कामडरा थाना क्षेत्र के जाम टोली निवासी 28 वर्षीय लॉरेंस हेरन की कुएं में डूबने से मौत हो गई।सूचना मिलने पर कामडरा पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कुएं से बाहर निकलवाकर पंचनामा किया। इसके बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए गुमला सदर अस्पताल भेज दिया गया। परिजन दुखन टोपनो ने बताया कि लॉरेंस रविवार की शाम नहाने के लिए गांव के कुएं पर गया था।