लखीसराय: लखीसराय जिले के सभी थानों में रॉल-कॉल सह समीक्षा बैठक का हुआ आयोजन
रविवार अपराह्न 5:07 बजे लखीसराय पुलिस द्वारा अपने सोशल मीडिया साइट पर साझा की गई जानकारी के अनुसार रविवार को जिले के सभी थानों में रॉल-कॉल सह समीक्षा बैठक का आयोजन किया गया.जिसमें थानाध्यक्षों ने पुलिस पदाधिकारियों एवं कर्मियों के कार्यों की विस्तार से समीक्षा की तथा उनके कार्य निष्पादन का मूल्यांकन किया. अपराध नियंत्रण एवं विधि व्यवस्था को लेकर निर्देश दिए.