काशी में पहली बार दिव्यांग कवि सम्मेलन गीतकार बनना चाहते हैं सौरभ, पूरे प्रदेश से 500 दिव्यांग बच्चे होंगे शामिल
Sadar, Varanasi | Feb 25, 2024 वाराणसी में कल से तीन दिवसीय दिव्य कला समागम का आयोजन शुरू हो रहा है। जिसमें प्रदेशभर के 500 दिव्यांग युवा कलाकार शामिल होंगे। कार्यक्रम का आयोजन बीएचयू स्थित स्वतंत्रता भवन में होगा। समागम में दिव्यांगजनों द्वारा हस्त निर्मित उत्कृष्ट उत्पाद और बुक स्टॉल की प्रदर्शनी लगाई जायेगी। पर्व में चिन्हित दिव्यांगजनों को सहायक उपकरण वितरण किया जाएगा।