कैथी स्थित मारकंडेय महादेव धाम के समीप लगी भयंकर आग, धूं-धूंकर जली दुकानें
Sadar, Varanasi | Feb 25, 2024 चौबेपुर के कैथी स्थित मारकंडेय महादेव धाम के पास दुकानें रात 1 बजे धू धू कर जलने लगी। जो देखते देखते विकराल रूप ले लिया। जिससे प्लास्टिक शेड भी जलकर राख हो गया। मारकंडेय महादेव धाम के सामने स्टील की रेलिंग के दोनों तरफ दुकानें हैं। वहां के दुकानदार पूजन की सामग्री, खिलौने और श्रृंगार का समान रखकर दुकान सजाते हैं।