चौबेपुर पुलिस टीम द्वारा वारण्टी अजीत पटेल को उमरहा से किया गिरफ्तार
Sadar, Varanasi | Feb 25, 2024 थाना चौबेपुर की पुलिस टीम द्वारा एससी एसटी एक्ट व पॉक्सो एक्ट थाना जंसा से सम्बन्धित वारण्टी अजीत पटेल निवासी उमरहां थाना चौबेपुर जनपद वाराणसी को दबिश देकर रविवार को वारंटी के घर ग्राम उमरहां थाना चौबेपुर वाराणसी से गिरफ्तार किया गया । उक्त के सम्बन्ध में थाना चौबेपुर पुलिस द्वारा आवश्यक विधिक कार्यवाही की जा रही है।