वाराणसी में टेंपो ड्राइवर का मर्डर... गाड़ी में छिपाई लाश गैस एजेंसी के पास गले में बंधा मिला गमछा, सीसीटीवी फुटेज खंग
Sadar, Varanasi | Feb 25, 2024 वाराणसी में गैस गोदाम का टेंपो चलाने वाले ड्राइवर की गला घोंटकर हत्या कर दी गई है। शनिवार की देर रात ड्राइवर का शव संदिग्ध हालात में मिला। हत्या करने वालों ने लाश को उसी के टेंपो में छिपा दिया और पर्दा गिरा था। लाश के गले में गमछा बंधा मिला है, जिससे आशंका जताई जा रही है कि इसी गमछे से गला घोंटकर मर्डर किया गया होगा। लाश को उसी की गाड़ी छिपा दिया गया।