मधेपुरा: मद्य निषेध विभाग की बड़ी कार्रवाई: चार जगहों से अवैध शराब बरामद, तीन गिरफ्तार
मधेपुरा जिले में मद्य निषेध विभाग द्वारा अवैध शराब के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के तहत गुरुवार को कई स्थानों पर छापेमारी कर बड़ी मात्रा में चुलाई शराब बरामद की गई। यह कार्रवाई मधेपुरा, मुरलीगंज और बिहारीगंज थाना क्षेत्रों में की गई। मद्य निषेध विभाग की ओर से शाम 6 बजे जारी प्रेस विज्ञप्ति जारी की गई।