मधेपुरा: ललिया टोला में स्वास्थ्य विभाग की टीम ने की लोगों की स्वास्थ्य जांच, चेचक के मिले 20 मरीज
मधेपुरा में पब्लिक एप के खबर का बड़ा असर देखने को मिला है पब्लिक एप पर बुधवार को पीरनगर पंचायत के वार्ड संख्या चार ललिया टोला में पिछले दो महीने से चेचक के प्रकोप से स्थानीय लोग काफी परेशान होने की खबर प्रमुखता से दिखाई गई जिस खबर को संज्ञान लेते हुए जिला स्वास्थ्य विभाग के द्वारा त्वरित एक विशेष स्वास्थ्य टीम का गठन किया।