मधेपुरा: बेमौसम बारिश: लोगों को गर्मी से राहत, किसानों को नुकसान
मधेपुरा में बुधवार गुरुवार की मध्य रात्रि करीब 12:00 से शुरू हुई आंधी तूफान और बारिश की वजह से एक तरफ जहां लोगों को गर्मी से थोड़ी सी राहत मिली है तो वहीं दूसरी ओर किसानों को इससे काफी नुकसान हुआ है जिले के सभी प्रखंडों में बारिश और आंधी की चपेट में आने से गेहूं की तैयार फसल पानी में भीग गया जिस वजह से किसानों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।