➡️ तंबाकू निषेध कार्यक्रम के अंतर्गत शासकीय बहुउद्देशीय माध्यमिक शाला टिकारी में जागरूकता कार्यक्रम आयोजित
तंबाकू निषेध अभियान के अंतर्गत शासकीय बहुउद्देशीय माध्यमिक शाला टिकारी में जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में डॉ. शुभांजलि बंसोड़ द्वारा विद्यार्थियों को तंबाकू एवं तंबाकू उत्पादों के सेवन से होने वाले दुष्प्रभावों तथा इससे होने वाली गंभीर बीमारियों के संबंध में जानकारी दी गई। उन्होंने विद्यार्थियों को तंबाकू से दूर रहने तथा अपने परिवार एवं समाज के अन्य लोगों को भी इसके प्रति जागरूक करने की अपील की। कार्यक्रम के दौरान उपस्थित विद्यार्थियों एवं शिक्षकों को तंबाकू का सेवन नहीं करने तथा दूसरों को भी इसके सेवन से रोकने की प्रतिज्ञा दिलाई गई। इस अवसर पर श्री प्रकाश माकोड़े, नर्सिंग अधिकारी, सुश्री कविता एवं विद्यालय के शिक्षकगण उपस्थित रहे।
Jansampark Madhya Pradesh
#JansamparkMP
#बैतूल
#betul