बांका: बांका सदर अस्पताल के उपाधीक्षक ने किया निरीक्षण, कई मरीजों से बातचीत की
Banka, Banka | Mar 6, 2026 बांका सदर अस्पताल के उपाधीक्षक डॉ. लक्ष्मण पंडित ने शुक्रवार की सुबह 11 बजे अस्पताल परिसर का औचक निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने विभिन्न वार्डों में जाकर वहां भर्ती मरीजों से मुलाकात की और उनकी स्वास्थ्य स्थिति तथा अस्पताल में मिल रही सुविधाओं के बारे में जानकारी ली। इस दौरान उन्होंने मरीजों और उनके परिजनों से बातचीत भी की।