अमरिया: अमरिया क्षेत्र के कल्याणपुर चक्रतीर्थ पहुंचे डीएम, मंदिर सौंदर्यीकरण और स्कूल व्यवस्थाओं में सुधार के दिए निर्देश
पीलीभीत के जिलाधिकारी ज्ञानेन्द्र सिंह ने बृहस्पतिवार को अमरिया क्षेत्र के गांव कल्याणपुर चक्रतीर्थ पहुंचकर मंदिर परिसर, उच्च प्राथमिक विद्यालय और ग्राम सचिवालय का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान डीएम ने मंदिर परिसर को सौंदर्यीकरण बनाने के निर्देश दिए। उन्होंने परिसर में पिलर लगवाने के साथ भगवान परशुराम की प्रतिमा स्थापित किए जाने के लिए स्थान तय करने को