कोडरमा: दुर्गा पूजा को लेकर तिलैया थाना में शांति समिति की बैठक, थाना प्रभारी ने सुरक्षा मानक पूरे करने के निर्देश दिए
थाना प्रभारी ने साफ कहा कि डीजे साउंड और अश्लील गानों पर पूर्ण प्रतिबंध रहेगा। साथ ही हर पूजा पंडाल में सीसीटीवी कैमरा, सुरक्षा व्यवस्था और सेफ्टी मानकों को सुनिश्चित करने की हिदायत दी गई। मौके पर एसडीपीओ अनिल कुमार सिंह ने पूजा पंडाल के पदाधिकारियों और वालंटियर्स को विशेष निर्देश दिए।