कोडरमा: जीएसटी में कटौती दिखावा और प्रचार की राजनीति, सरकार का ध्यान चुनावी फायदे पर: कांग्रेस नेता प्रकाश रजक
कांग्रेस नेता प्रकाश रजक ने भाजपा सरकार पर गंभीर आरोप लगाते हुए कहा कि केंद्र सरकार केवल दिखावा और प्रचार की राजनीति में व्यस्त है। उन्होंने कहा कि सरकार महंगाई और बेरोजगारी जैसी गंभीर समस्याओं को सुलझाने के बजाय अखबारों और टीवी चैनलों में वाहवाही लूटने में लगी है। जीएसटी में कटौती कर जरूरी चीजों पर मात्र एक-दो रुपए की कटौती कर जनता को राहत का भ्रम दिया.