कोडरमा: स्वस्थ नारी सशक्त परिवार अभियान के तहत जिले के सभी स्वास्थ्य केंद्रों में महिलाओं के स्वास्थ्य की जांच की गई
जिले में “स्वस्थ नारी, सशक्त परिवार” अभियान के अंतर्गत 02 अक्टूबर, 2025 तक सभी सरकारी स्वास्थ्य केंद्रों पर विशेष स्वास्थ्य शिविर आयोजित किए जा रहे हैं। इन शिविरों का मुख्य उद्देश्य महिलाओं और बच्चों के स्वास्थ्य को सुदृढ़ करना तथा परिवारों में स्वास्थ्य के प्रति जागरूकता बढ़ाना है।