कोडरमा: स्वस्थ नारी सशक्त परिवार अभियान के तहत 24 सितंबर को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में रक्तदान शिविर का आयोजन
स्वस्थ नारी सशक्त परिवार अभियान के तहत जिला प्रशासन के सौजन्य से सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र कोडरमा में अलग-अलग तिथि में 27 सितंबर तक अलग-अलग सामाजिक संगठन के सहयोग से रक्तदान शिविर का आयोजन किया जा रहा है।।समुदायिक स्वास्थ्य केंद्र से मिली जानकारी के अनुसार 24 सितंबर को नागरिक सूचना संघर्ष समिति तिलैया और लायंस क्लब करेगी।