वारासिवनी: प्रदीप जायसवाल ने विभिन्न गांवों में पहुंचकर मनाई दीपावली, पुल निर्माण के लिए ग्रामीणों ने जताया आभार
पूर्व कैबिनेट मंत्री प्रदीप गुड्डा जायसवाल ने दीपावली के अवसर पर नदीटोला, नरोड़ी, डोके, रेंगाझरी और अंसेरा पहुंचकर सांस्कृतिक कार्यक्रमों में सहभागिता की तथा ग्रामीणों को शुभकामनाएं दीं। नदीटोला-बुदबुदा एवं खापा-खंडवा पुल निर्माण से मिली सुविधा पर ग्रामीणों ने उनका आभार जताते हुए अंसेरा में विकास पुरुष कहकर संबोधित किया।