बहादुरपुर: बहादुरपुर थाने में अपराध नियंत्रण पर SSP की समीक्षा बैठक, लापरवाही पर दो अधिकारियों से जवाब तलब
जिले में लंबित मामलों के शीघ्र निष्पादन और अपराध नियंत्रण को लेकर वरीय पुलिस अधीक्षक ने सख्त रुख अपनाया है। इसी कड़ी में 07 मई 2026 को बहादुरपुर थाना में सभी अनुसंधानकर्ताओं के साथ एक अहम समीक्षा बैठक आयोजित की गई। बैठक में थानाध्यक्ष, पर्यवेक्षी पदाधिकारी समेत अन्य पुलिस अधिकारी मौजूद रहे। समीक्षा के दौरान थाना में लंबित कांडों की विस्तृत जांच की गई ।