करनैलगंज: परसपुर पुलिस ने शराब दुकान में चोरी के वांछित आरोपी को किया गिरफ्तार
गोंडा के परसपुर पुलिस ने शराब दुकान चोरी मामले के वांछित आरोपी अंकित सिंह निवासी सरदार पुरवा डेहरास को गिरफ्तार किया। जुलाई 2025 में क्षेत्र की दो शराब दुकानों से नकदी और बीयर चोरी की गई थी। मामले में पुलिस पहले ही चार आरोपियों को जेल भेज चुकी थी। वहीं शनिवार 5 बजे थानाध्यक्ष ने बताया कि वांछित आरोपी अंकित सिंह को ग्राम सरदारपुरवा से गिरफ्तार किया गया है।