करनैलगंज: सरयू नदी में डूबने से राजापुर के उमरावपुरवा निवासी व्यक्ति की मौत, पुलिस ने शव को भेजा पोस्टमार्टम
परसपुर थाना क्षेत्र में मछली पकड़ते समय राजापुर के उमरावपुरवा के 48 वर्षीय बेंचन सिंह उर्फ गुड्डू की सरयू नदी में डूबकर मौत हो गई। राजापुर के उमराव पुरवा निवासी बेंचन शुक्रवार से लापता थे। शनिवार को डेलुआ घाट पर उनका शव मिला। मौके पर कपड़े व फोन भी मिले। 4 बजे थानाध्यक्ष ने बताया कि शव कब्जे में लेकर PM के लिए भेजा गया है और घटना की जांच कराई जा रही है।