करनैलगंज: पंचायत चुनाव से पहले सियासी गरमाहट, पसका के पूर्व प्रधान ने बीएलओ पर धांधली का लगाया आरोप
गोंडा में पंचायत चुनाव से पहले राजनीतिक प्रतिस्पर्धा तेज हो गई है। पसका के पूर्व प्रधान गजेंद्र प्रताप सिंह ने BLO पर वोटर लिस्ट में धांधली का आरोप लगाते हुए शुक्रवार करीब 2 बजे डीएम को संबोधित ज्ञापन करनैलगंज एसडीएम नेहा मिश्रा को सौंपा। उन्होंने मांग की कि मामले की निष्पक्ष जांच कर दोषियों पर कार्रवाई की जाए, ताकि चुनाव प्रक्रिया पारदर्शी और निष्पक्ष रहे।