शैक्षिक सम्मेलन में शिक्षक हितों और नवाचार पर चर्चा : जालोर। राजस्थान प्राथमिक एवं माध्यमिक शिक्षक संघ का जिला स्तरीय शैक्षिक सम्मेलन राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय राजेंद्र नगर में आयोजित हुआ। सम्मेलन की अध्यक्षता सेवानिवृत्त जिला शिक्षा अधिकारी हनुमान प्रसाद उपाध्याय एवं हनीफ खान ने की। संघ संयोजक महबूब खान ने बताया कि सम्मेलन में शिक्षक हितों तथा विद्यालयी वातावरण बेहतर बनाने पर चर्चा की गई। शिक्षकों ने अध्ययन में नवाचार के माध्यम से विद्यार्थियों को आगे बढ़ाने के तरीकों पर विचार साझा किए। इस दौरान रईसा खोखर, नरपत सोलंकी, रमेश दान, रफीक शेख, विनोद कुमार सहित कई शिक्षक मौजूद रहे।
Jalor, Jalor | Sep 18, 2026