मिट्टी की गणेश प्रतिमा से पर्यावरण संरक्षण का संदेश, 151 दीपों से महाआरती : जालोर में श्री विनायक मित्र मंडल की ओर से आयोजित 10वां गणेश चतुर्थी महोत्सव श्रद्धा, संस्कृति और सामाजिक एकता के साथ संपन्न हुआ। चार दिवसीय महोत्सव में मिट्टी से निर्मित गणेश प्रतिमा स्थापित कर पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया गया। इस दौरान बच्चों के लिए खेल, सामान्य ज्ञान, फैंसी ड्रेस, ग्रुप व सोलो डांस प्रतियोगिताएं हुईं, वहीं महिलाओं ने राजस्थानी व गरबा नृत्य प्रस्तुत किए। तीसरे दिन 151 दीपों से महाआरती कर गणपति को 56 भोग अर्पित किया गया और ऋषि पंचमी पर ऋषि जाबालि को पुष्पांजलि दी गई। अंतिम दिन डीजे व ढोल-नगाड़ों के साथ शोभायात्रा निकाली गई और सामतीपुरा रोड स्थित नदी के पास गणपति प्रतिमा का विसर्जन किया गया।
Jalor, Jalor | Sep 18, 2026