पूर्व कलेक्टर के वारंट की तामील नहीं, एसपी तलब : श्रमिक महिला को शुभशक्ति योजना की सहायता राशि नहीं देने के मामले में पूर्व जालोर कलेक्टर एवं वर्तमान श्रम आयुक्त पूजा पार्थ के खिलाफ जारी वारंट की तामील नहीं हो सकी। जिला उपभोक्ता आयोग ने नाराजगी जताते हुए जालोर एसपी को 22 सितंबर को स्वयं उपस्थित होकर लिखित स्पष्टीकरण देने के निर्देश दिए हैं।
रानीवाड़ा क्षेत्र की मोवनी देवी की बेटियों की शादी के लिए 55-55 हजार रुपए सहायता समेत कुल 1.35 लाख रुपए भुगतान के आदेश 2 सितंबर 2021 को दिए गए थे। आदेश की पालना नहीं होने पर परिवादी ने अवमानना/वसूली कार्रवाई शुरू कराई थी; आयोग ने विशेष वाहक से वारंट तामील के निर्देश दिए, लेकिन न तामील हुई और न ही वारंट वापस भेजा गया।
Jalor, Jalor | Sep 18, 2026