न्यायालय परिसर में ई-सेवा केंद्र शुरू, अधिवक्ताओं व पक्षकारों को मिलेगी सुविधा : जालोर | जिला एवं सेशन न्यायालय परिसर में गुरुवार को जिला एवं सेशन न्यायाधीश बन्नालाल जाट ने फीता काटकर ई-सेवा केंद्र का शुभारंभ किया। इस दौरान न्यायिक अधिकारियों व अधिवक्ताओं ने केंद्र का अवलोकन कर उपलब्ध सुविधाओं की जानकारी ली। ई-सेवा केंद्र पर सूचना दस्तावेज, ई-फाइलिंग, ई-प्रतिलिपि, ई-पेमेंट, डिजिटल न्यायालय और वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग सहित विभिन्न सेवाएं मिलेंगी। बार एसोसिएशन अध्यक्ष खसाराम परिहार ने जिला एवं सेशन न्यायाधीश का साफा पहनाकर स्वागत किया। कार्यक्रम में एडीजे संजय गुप्ता, पारिवारिक न्यायालय न्यायाधीश अमर वर्मा, डीएलएसए सचिव उमेश वीर, सीजेएम डॉ. विमल व्यास सहित न्यायिक अधिकारी व अधिवक्ता मौजूद रहे।
Jalor, Jalor | Sep 17, 2026