गिरियक: नेहरू युवा केंद्र के प्रतिनिधियों ने चोरसुआ गांव में पौधारोपण किया, बच्चों को पौधे बांटकर हरियाली का संदेश दिया
Giriak, Nalanda | Oct 19, 2024 नेहरू युवा केंद्र के प्रतिनिधियों ने शनिवार की दोपहर 1.45 बजे चोरसुआ गांव में पौधरोपण एवं बच्चों के बीच पौधा बांटकर हरियाली का संदेश दिया. मौके पर नेहरू युवा केंद्र के जिला पदाधिकारी पिंकी गिरी ने कहा कि विभिन्न क्लबों द्वारा किया जा रहा पौधारोपण आने वाले समय में पर्यावरण संरक्षण की दिशा में एक अहम कदम साबित होगा.