गिरियक: पावापुरी महोत्सव को लेकर प्रशासन द्वारा पावापुरी बाजार में अतिक्रमण हटाओ अभियान चलाया गया
Giriak, Nalanda | Oct 18, 2024 प्रशासन द्वारा पावापुरी महोत्सव को लेकर गुरूवार की दोपहर करीब डेढ़ बजे पावापुरी बाजार में अतिक्रमण हटाओ अभियान चलाया गया. इस दौरान बीस लोगों पर अर्थदंड लगाते हुए दो हजार रूपये का चालान भी काटा गया. इस अभियान का नेतृत्व पावापुरी नगर पंचायत के कार्यपालक पदाधिकारी दीपक कुमार ने किया.