गिरियक: चोरसुआ गांव से गाजे-बाजे और पूरे धूमधाम के साथ निकाली गई मां दुर्गा की शोभायात्रा
Giriak, Nalanda | Oct 15, 2024 गिरियक प्रखंड क्षेत्र के चोरसुआ गांव से सोमवार की दोपहर क़रीब दो बजे गाजे बाजे एवं पूरे धूमधाम के साथ मां दुर्गा की शोभा यात्रा निकाली गई. इस शोभा यात्रा में शामिल बड़ी संख्या में श्रद्धालु महिला पुरुष ने मां दुर्गा को अश्रुपूर्ण नेत्रों से अंतिम विदाई दी. शोभा यात्रा में शामिल श्रद्धालु महिला पुरुष मां के जयकारे लगा रहे थे.