गिरियक: लापता बेटे की बरामदगी को लेकर विशुनपुर गांव के परिजनों ने गिरियक प्रखंड के बीडीओ एवं थानाध्यक्ष से लगाई गुहार
Giriak, Nalanda | Oct 16, 2024 विशुनपुर गांव के परिजनों ने बुधवार की सुबह करीब 11.30 बजे गायब बेटे पियुष कुमार की बरामदगी के लिये गिरियक प्रखंड के बीडीओ एवं थानाध्यक्ष से गुहार लगायी है. विशुनपुर गांव निवासी महेंद्र चौधरी पत्नी व बच्चे के साथ दुर्गापूजा का मेला देखने पोखरपुर गांव गये जहां उनका बेटा ज्यादा भीड़ रहने की वजह से गायब हो गया.