गिरियक: दुर्गा पूजा को लेकर पावापुरी सहायक थाना पुलिस ने 99 लोगों के विरुद्ध 107 के तहत की कार्रवाई
Giriak, Nalanda | Oct 12, 2024 पावापुरी सहायक थाना पुलिस द्वारा दुर्गा पूजा को लेकर शनिवार की संध्या छह बजे तक 99 लोगों के विरूद्ध 107 के तहत कार्रवाई की गयी है. पावापुरी सहायक थानाध्यक्ष नारदमुनि सिंह ने बताया कि इसमें से अबतक 43 लोगों ने बॉण्ड भर दिया है जबकि शेष 56 लोगों को भी अविलंब बॉण्ड भरने को कहा गया है.