प्रतापगढ़: कांधरपुर बाजार के पास कौशल विकास के प्रशिक्षण के लिए गई दो युवतियां हुई लापता
कोहंडौर थाना क्षेत्र के कांधरपुर बाजार के पास की 22 और 23 साल की दो युवतियां कौशल विकास के प्रशिक्षण के लिए गई थीं। मंगलवार सुबह घर से निकलीं, लेकिन शाम तक वापस नही आई। सीओ सिटी ने बुधवार शाम 7 बजे बताया की परिजनों की तहरीर पर केस दर्ज कर गायब युवतियों की तलाश के लिए कोहडौर पुलिस को निर्देशित किया गया है।