प्रतापगढ़: अंबेडकर चौराहे के पास रेडी पटरी दुकानदारों ने नगर पालिका के खिलाफ जमकर हंगामा, अवैध वसूली का लगाया आरोप
अंबेडकर चौराहे के पास रेडी पटरी दुकानदारों ने नगर पालिका के खिलाफ बुधवार शाम 6.30 बजे जमकर हंगामा काटा। दुकानदारों ने नगर पालिका के कर्मचारियों पर वसूली का आरोप लगाया । और कहा कि जब पैसे नहीं दिए जाते तो उनकी दुकानों को पटरी से हटाने के लिए नगर पालिका विभाग के कर्मचारी पहुंचते हैं। नगर पालिका के अधिकारियों ने बताया की सड़क किनारे की दुकानों हटाये गए है।