प्रतापगढ़: कंजा गांव के मासूम को पुरानी रंजिश में मारपीट कर किया लहूलुहान, अस्पताल में भर्ती
प्रतापगढ़ जनपद के कंजा गांव निवासी गुड़िया ने अस्पताल में अपने मासूम बेटे लल्ली को लेकर भर्ती है। जिसके सर आदि मे गंभीर चोटे लगी है। इस दौरान उसने बताया कि बुधवार की शाम लगभग 7:00 बजे पड़ोसी पुरानी रंजिश को लेकर एक राय होकर उसके मासूम बेटे को डंडे से पीटने लगे। जिससे उसका सर फट गया पीठ हाथ पैर में काफी चोटे आ गई । घायल मासूम का इलाज चल रहा है।