प्रतापगढ़: विजरा वार्ड की युवती का खुले में शौच करते समय वीडियो बनाने का आरोप, विरोध करने पर हुई मारपीट
खुले में एक युवती के शौच करते समय गांव के एक युवक पर मोबाइल से युवती का वीडियो बनाने का आरोप लागते हुए थाने पर तहरीर दी है | नगर पंचायत कोहंडौर के विजरा वार्ड निवासी एक व्यक्ति ने बुधवार की शाम थाने पर तहरीर दी है कि उसकी बेटी दोपहर में घर से बाहर शौच के लिए गई हुई थीं | उसी समय गांव का ही एक युवक झाड़ी के पीछे छुप कर उनकी बेटी का वीडियो बना रहा था।