कसिया: एसपी ने होली पर्व और जुमे की नमाज को लेकर कसया उपनगर का किया पैदल गश्त और भ्रमण, ड्रोन कैमरे से नगर की हो रही निगरानी
कुशीनगर के एसपी संतोष कुमार मिश्र ने होली व रमजान के महीने के जुमे की नमाज को लेकर पुलिस बल के साथ कसया उपनगर का भ्रमण व पैदल गस्त कर दोनों ही सम्प्रदाय के लोगों को अपना अपना पर्व अपने समाज के लोगों के साथ शांति पूर्वक मनाने की बात कहीं। साथ ड्यूटी पर लगे पुलिसकर्मियों की क्रॉस चेकिंग भी किया। और उन्हें सतर्कता पूर्वक डियूटी करने का निर्देश दिया।