कसिया: कसया में गंगा जमुनी तहजीब का नज़ारा, एक दूसरे सम्प्रदाय के लोगों ने माला पहनाकर दी होली और रमजान की बधाई
कसया उपनगर में गंगा जमुनी तहजीब देखने को मिला। यहां हिन्दू व मुस्लिम समुदाय के लोगों ने एक दूसरे पक्ष के लोगों को माला पहनाकर व मिठाई देकर होली व रमजान की बधाई दी है। दोनों धर्म के लोगों ने एक साथ खड़े होकर एकजुटता का परिचय देते हुए सौहार्दपूर्ण माहौल में होली मनाने व जुम्मे की नमाज अदा करने का संकल्प लिया है। लोगों के इस पहल की हर ओर सराहना हो रही है।