कामां: कामां में 4 घंटे बाद टावर से नीचे उतरी महिला, प्रशासन ने ली राहत की सांस
कामां के अंबेडकर सर्किल के पास बल्ली बिल्डिंग मटेरियल के घर पर टावर पर चढ़ी अज्ञात महिला को पुलिस प्रशासन के 4 घंटे की मशक्कत के बाद सुरक्षित नीचे उतार लिया। मौके पर एएसपी दिनेश यादव,सीओ राजेश शर्मा सहित पुलिस जाप्ता मौजूद रहा।पुलिस अधिकारियों ने लगातार समझाइश कर महिला को टावर से नीचे उतारा। मंगलवार दोपहर 2 बजे के करीब उतार लिया और मामले की जांच शुरू कर दी।