भिवानी: जिले में शिक्षण संस्थानों के विद्यार्थियों ने किया प्रदर्शन, बेटी मनीषा के लिए मांगा न्याय
गांव सिंघानी में अध्यापिका मनीषा की निर्मम हत्या के एक सप्ताह बाद भी आरोपियों की गिरफ्तारी ना होने से गुस्साए विद्यार्थियों ने सोमवार को शहर में जोरदार प्रदर्शन किया। उन्होंने सरकार और प्रशासन के खिलाफ नारेबाजी करते हुए मनीषा के हत्यारों को जल्द से जल्द गिरफ्तार करने की मांग पुरजोर तरीके से उठाई। इस प्रदर्शन में बड़ी संख्या में विद्यार्थी शामिल हुए, जिन्होंन