भिवानी: मनीषा हत्याकांड: भिवानी कॉलेज के छात्रों ने लघु सचिवालय का घेराव किया, व्यापारियों ने दुकानें बंद कीं
भिवानी जिला के सिंघानी गांव में हुई महिला टीचर मनीषा के हत्यारोपियों को घटना के सात दिन बीत जाने के बाद भी नहीं पकड़े जाने के विरोध में भिवानी के राजीव गांधी महिला कॉलेज के बाहर चौ. छोटूराम चौक के बाहर कॉलेज के छात्र-छात्राओं ने भिवनी-हांसी मार्ग पर जाम लगा दिया तथा दोषियों की गिरफ्तारी की मांग की।