भिवानी: सिंघानी लेडी टीचर मामले मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने कहा मनीषा हमारी बेटी,एक-एक मिनट की रिपोर्ट मेरी निगरानी।
मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने भिवानी की टीचर के मर्डर पर कहा कि बेटी को बिल्कुल इंसाफ मिलेगा। इस मामले की जांच चल रही है। एक-दो दिन में सब कुछ साफ हो जाएगा। परिवार को न्याय देना हमारी सरकार का दायित्व है। कोई भी व्यक्ति होगा, बचेगा नहीं। उसके खिलाफ सख्त कार्रवाई होगी। मैं हर मिनट उसकी रिपोर्ट ले रहा हूं। अगर कोई दोषी पाया जाएगा तो उसे बख्शा नहीं जाएगा।