भिवानी: भिवानी मनीषा हत्याकांड: मासूम शर्मा व दिलेर ने दरिंदों को कड़ी सजा देने की मांग की
भिवानी जिले के चर्चित लेडी टीचर मनीषा हत्याकांड को लेकर सेलिब्रिटीज में भी गुस्सा है। केस में पुलिस को अब तक कोई बड़ी सफलता हाथ न लगने पर बॉलीवुड एक्टर यशपाल शर्मा, हरियाणवी सिंगर मासूम शर्मा, सिंगर गुलजार और सिंगर दिलेर सहित अन्य ने रोष जताया है। सोशल मीडिया पर वीडियो जारी कर सिंगर मासूम शर्मा और दिलेर खरकिया ने मनीषा के हत्यारों को पकड़कर कड़ी सजा दी जाए।