भिवानी: हरियाणा रोडवेज़ वर्कर्स यूनियन ने की मनीषा हत्याकांड के दोषियों को जल्द गिरफ्तार करने की मांग
हरियाणा रोडवेज वर्कस यूनियन की बैठक बस स्टैंड स्थित यूनियन कार्यालय में हुई। बैठक की अध्यक्षता डिपो प्रधान अनिल फौजी ने की। इस अवसर पर यूनियन के राज्य प्रधान नरेंद्र दिनोद , राज्य सचिव सुमेर सिवाच, अन्य लोग उपस्थित रहे। इस अवसर पर मनीषा हत्याकांड की घोर निंदा की और बेटी की आत्मा की शांति के लिए दो मिनट का मौन रखा।