भीलवाड़ा: भीलवाड़ा में आईजी राहुल कोटोकी का सख्त संदेश: अपराधियों की खैर नहीं, दुबई गैंग और साइबर अपराध पर होगा बड़ा प्रहार
भीलवाड़ा। जिले में बढ़ते अपराधों पर प्रभावी नियंत्रण और कानून-व्यवस्था को और मजबूत बनाने के उद्देश्य से पुलिस महानिरीक्षक (मुख्यालय) राहुल कोटोकी ने गुरुवार को भीलवाड़ा पुलिस अधीक्षक कार्यालय में जिले के वरिष्ठ पुलिस अधिकारियों की मैराथन समीक्षा बैठक ली। बैठक में उन्होंने स्पष्ट निर्देश दिए कि अपराधियों के खिलाफ 'जीरो टॉलरेंस' की नीति अपनाते हुए हर सक्रिय आप